फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

Sat, 28 Nov 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पति शादी समारोह में गया था, घर में अकेली थी महिला
विज्ञापन

- पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी


गुलरिहा। थाना क्षेत्र के एक घर में अकेली महिला के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति का दामाद रात में गलत नीयत से महिला के घर में घुस गया। उसने कमरे की लाइट बंद कर महिला के साथ अश्लील हरकत की और दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के पति की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने बृहस्पतिवार रात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
पीड़िता के पति के अनुसार, 25 नवंबर की रात वह एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर उनकी 28 वर्षीय पत्नी अकेली थीं। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति का दामाद उनके घर में घुस आया। आरोप है कि उसने घर की लाइट बंद कर दी और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। दुष्कर्म की भी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने बताया कि शादी समारोह से घर लौटने पर पत्नी रो रही थीं। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। गुलरिहा पुलिस ने घर में घुसने, हमला करने, यौन उत्पीड़न और महिला की लज्जा भंग करने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें