सांड के हमले से घायल महिला को आर्थिक सहायता देते नगर निगम के अफसर।
पादरी बाजार। शाहपुर इलाके के रामजानकी नगर में बृहस्पतिवार की सुबह सांड के हमले से जख्मी हुईं सुजीता देवी को नगर निगम की ओर से शनिवार को दस हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई। साथ ही जरूरत पड़ने पर आगे भी मदद का आश्वासन दिया गया। काॅलोनी के अशोक शर्मा ने मकान मालिक अमरनाथ से महिला के स्वस्थ होने तक किराया माफ करने का निवेदन किया। जोनल अधिकारी ओपी यादव के साथ मेठ संदीप कुमार तिवारी ,भाजपा वार्ड अध्यक्ष बिपिन बिहारी पाण्डेय, अजय यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो