फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में महिला की मौत, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सड़क हादसों में महिला की मौत हो गई। जबकि दंपती घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चिलुआताल संवाद के मुताबिक, मोहरीपुर बाजार में मंगलवार की रात में सड़क के किनारे टहल रहीं सैबुन निशा (50) बाइक की चपेट में आ गईं। सड़क पर गिरने से उनके सिर मेंं गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पाली संवाद के अनुसार, सहजनवां थाना क्षेत्र के जोगिया चौराहे के पास बुधवार की शाम को स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार पाली गांव निवासी रमेश सिंह व उनकी पत्नी मिशेल सिंह घायल हो गईं। अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। स्कार्पियों सवार सुरक्षित हैं। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पाली ठर्रापार भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने रमेश सिंह (50) के पैर में फैक्चर के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिशेल देवी का इलाज चल रहा। दोनों बाइक से संतकबीरनगर के खलीलाबाद गए हुए थे। घर लौटते वक्त हादसा हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें