फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ के पास वाहन की टक्कर से साइकिल सवार कर्मचारी की मौत हो गई। गोरखपुर के गांव महुलिया निवासी रामजोर सिंह ने बताया कि वह गांव लिवासपुर में किराये पर कमरा लेकर रहता है। उनका छोटा भाई राम आशीष भी उनके साथ रहता था। वह लिवासपुर में स्थित सुजाता कंपनी में काम करता था। वह मंगलवार रात को करीब साढ़े आठ बजे साइकिल पर सवार होकर कंपनी से कमरे पर लौट रहा था। जब वह बहालगढ़ के पास स्टील कंपनी के सामने पहुंचा तो किसी वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर सड़क पर जा गिरा। वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और भाई को लेकर अस्पताल गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें