फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: दो बाइकों की सीधी टक्कर, बीएसएफ के रिटायर्ड जवान समेत दो की मौत- हादसा कैसे हुआ? पुलिस कर रही जांच

Tue, 28 Jul 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य युवक हादसे के बाद मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के शुक्लपुरी गांव निवासी प्रदीप चौरसिया (53) सोमवार रात महुआपार चौराहे से बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
मृतक प्रदीप की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुमिला चौराहे के पास रामजानकी मार्ग पर सोमवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बीएसएफ के रिटायर्ड जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य युवक हादसे के बाद मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के शुक्लपुरी गांव निवासी प्रदीप चौरसिया (53) सोमवार रात महुआपार चौराहे से बाइक से घर लौट रहे थे।
Trending Videos

वह रामजानकी महामार्ग पर कतलही गेट के पास पहुंचे थे, तभी गोला की ओर से आ रही बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान प्रदीप चौरसिया और गोला थाना क्षेत्र के डेईडीहा धनंजयपुर निवासी विकास कुमार (25) के रूप में हुई। विकास दूसरी बाइक चला रहे थे । प्रदीप चौरसिया तीन वर्ष पहले बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्र का विवाह हो चुका है। वहीं विकास कुमार विवाहित थे, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी।

सीओ गोला दरवेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि विकास की बाइक पर एक अन्य युवक भी सवार था, जो हादसे के बाद मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें