फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्टेयरिंग फेल होने से बोलेरो पलटी, सात यात्री बाल-बाल बचे

Sat, 04 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चिलुआताल थाना क्षेत्र में चिउटहा पुल के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन


जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। चिलुआताल थाना क्षेत्र में गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर चिउटहा पुल के पास शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे स्टेयरिंग फेल होने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार सभी सात यात्री सुरक्षित बच गए। कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, बोलेरो गोरखपुर से नौतनवा जा रही थी। चिउटहा पुल के पास अचानक स्टेयरिंग फेल होने से वाहन सड़क पर पलट गया। हादसा रोहिन नदी के समीप हुआ लेकिन बोलेरो सड़क पर ही रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर चिलुआताल पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और चालक अमर पुत्र भोला, निवासी नौतनवा भीत, थाना नौतनवा, महराजगंज समेत सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ यात्रियों के हाथ, पैर और सिर में हल्की चोटें आईं। कुछ लोग निजी अस्पताल चले गए, जबकि अन्य को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वाहन स्वामी नियाज अली ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने से हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर जाम लगा रहा। पुलिस ने बोलेरो हटवाकर रात करीब साढ़े दस बजे यातायात सामान्य करा दिया।
विज्ञापन

सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि स्टेयरिंग फेल होने से गाड़ी पलटी थी। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। वाहन हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें