फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुशीनगर में पुल की रेलिंग से टकराकर पलटी कार, चालक समेत चार की मौत

Sun, 30 May 2021 08:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

एक गंभीर, बरात से लौट रहे थे पांच लोग। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के खैरटिया पुल।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के खैरटिया पुल पर शनिवार की देर रात एक कार रेलिंग से टकराकर पलट गई। कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। पांचों युवक हाटा व कसया क्षेत्र के रहने वाले थे और एक बरात से लौट रहे थे।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंचे एसओ नेबुआ नौरंगिया ने गाड़ी को सीधा कराकर नीचे दबे चारों युवकों को बाहर निकलवाया। तब तक तीन की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान उदित राव (26), सोनू गुप्ता (25) तथा नन्हें दीक्षित (28) के रूप में हुई। जबकि एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई। गंभीर रूप से घायल युवक सनेही यादव निवासी खबराभार थाना कप्तानगंज को कोटवा सीएचसी भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में कसया क्षेत्र के डुमरी पकवा इनार से एक बरात आई थी। बरात में शामिल होने के बाद कार सवार पांच युवक वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन


नौरंगिया- कप्तानगंज मार्ग पर स्थित बड़ी नहर के खैरटिया पुल पर रात में करीब साढ़े नौ बजे इनकी तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि रेलिंग की दीवार टूट गई तथा कार भी पलट गई। 
विज्ञापन


पांचों युवक गाड़ी में फंस गए। शोर सुन कर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो गाड़ी चालू थी और धुआं निकल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें