फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसों में फार्मासिस्ट समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अलग-अलग दो सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उनवल प्रतिनिधि के मुताबिक, फार्मासिस्ट जफरुद्दीन (55) शनिवार की दोपहर में अस्पताल से घर लौट रहे थे। इस दौरान वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां के डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

गोला प्रतिनिधि के मुताबिक, गोला-कौड़ीराम मार्ग पर चिलवां इंटर काॅलेज के पास रविवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। हादसे में गगहा थाना क्षेत्र के अकुसी गांव निवासी रमेश कुमार (29) घायल हो गए। वह गोला कस्बे में काम निपटाकर घर जा रहे थे। बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें