फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर अनियंत्रित हुई कार, छह को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर अनियंत्रित हुई कार, छह को रौंदा
विज्ञापन

बैंक के बाहर कतार में लगे थे ये लोग, एक बाइक सवार को भी लिया चपेट में
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव के निकट सोमवार सुबह करीब दस बजे ट्रक की चपेट में आकर कार अनियंत्रित हो गई। सबसे पहले कार ने एक बाइक सवार को चपेट में लिया। इससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद कार सवार तेज गति से भागने लगा। कुछ दूर आगे जाकर बैंक के बाहर रकम निकलने के लिए लगे पांच लोगों को भी कार ने चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद वहंा मौजूद लोगों ने कार को घेर लिया। हालांकि इसी बीच चालक भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और कार को कब्जे में लेकर सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां घायल बदरुद्दीन (69) की हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। अन्य पांच हसीना खातून (35) निवासी बड़हरा बरईपार, अरसद (3) अल्तमस (6) फातिमा (60) निवासी लक्ष्मीपुर कुशीनगर, सद्दाम (40) निवासी बरगदही, गोरखपुर का इलाज स्थानीय सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विजय राज सिंह ने बताया की पांच घायलों का इलाज स्थानीय सीएचसी में कराया जा रहा है। जबकि एक व्यक्ति का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें