फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्सर मशीन से टकराई बोलेरो, एक की मौत चार घायल

Thu, 16 Jan 2020 10:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, कलवारी (गोरखपुरी)।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत लगाकर मिक्सर मशीन के साथ लौट रहे मजदूरों का ट्रैक्टर बोलेरो से टकरा गई। इस हादसे में चार मजदूर घायल हो गए। वहीं हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। हादसा रात करीब पौने 10 बजे का है।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष शिव धारी ने बताया कि हादसा कलवारी थाना क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर गायघाट और कलवारी के बीच पशु अस्पताल के पास हुआ। हादसे में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इसमें रत्नेश(26) निवासी गन्धरपुर, उमेश(24) पुत्र पलटूराम निवासी गन्धरपुर, कमल (40) पुत्र बुझारत निवासी लोन्हा तथा दुर्गेश कुमार (35) निवासी विशेनपुर थाना कलवारी बस्ती हैं। रामलोट निवासी धनुआ की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।प्रभारी एसओ ने बताया कि हादसे में बोलेरो पलट गई। अंधेरा और भीड़ के बीच चालक भाग निकला। हादसे के बाद रामजानकी मार्ग पर इस दौरान जाम लग गया। क्रेन से मिक्सर मशीन और बोलेरो को सड़क किनारे कराकर मार्ग पर आवागमन बहाल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें