फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कहां जा रहे हो, प्लेटफॉम एक पर जाना प्रतिबंधित है

Thu, 06 Jul 2023 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

अमर उजाला लाइव

सुरक्षा कारणों से लगाई गई सामान्य यात्रियों के आने-जाने पर रोक
प्लेटफॉर्म एक को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा
एसपीजी ने वंदे भारत की हर एक कोच और स्थान की जांच की
एसपीजी के जिम्मे अब वंदे भारत की सुरक्षा व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्लेटफॉर्म नंबर एक के जीआरपी थाना के पास तैनात आरपीएफ का जवान पूरी मुस्तैदी से जांच में जुटा नजर आया। एक बजकर 35 मिनट पर एक यात्री प्लेटफॉर्म एक की तरफ बढ़ता आ रहा था तो जवान ने उसे रोक लिया और बोला कहां जा रहे हो। उधर जाना प्रतिबंधित है। यात्री ने मान-मनौव्वल की कोशिश करते हुए एक नंबर पर खड़ी वंदे भारत के साथ सेल्फी लेने की बात कही, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उसे रोक दिया गया।
प्लेटफॉर्म नंबर एक ब्लॉक होने के बाद आरपीएफ और जीआरपी पुलिस के जवान जीआरपी थाने के पास पूरी मुस्तैदी से जुट गए हैं। हर आने-जाने वाले पर उनकी पैनी निगाह है। रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों को छोड़कर जीआरपी थाने से आगे सामान्य यात्रियों को जाने नहीं दिया जा रहा है। उनसे भी कई बार सवाल-जवाब हो जा रहे हैं। एक नंबर पर केवल पुलिसकर्मी, रेलवे के अधिकारी,कर्मचारी और काम करने वाले मजदूरों को छोड़कर किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

एक नंबर प्लेटफॉर्म को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। पुराने पंखे बदलकर नए लगवा दिए गए हैं। इसके अलावा जहां से प्रधानमंत्री वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे, वहां से लेकर करीब 100 मीटर तक प्लेटफाॅर्म पर रंग-बिरंगे चादरों से ढ़क दिया गया है। इसके अलावा एक नंबर पर पड़ने वाले सभी पानी के स्टॉल को रंग-बिरंगा कर दिया गया है। पानी के लिए नए स्टॉल लगा दिए गए हैं। एक नंबर के हर उस स्थान की सफाई करा दी गई हैं, जहां-जहां तक लोगों की निगाहें पहुंच सकती है। डीआरएम से लेकर एडीआरएम एक-एक चीजों की खुद ही मॉनिटरिंंग कर रहे हैं, जिससे की कोई भी चूक न होने पाए। यहां तक की जिस कंपनी को व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे दिन में 10 से 12 बार लैपटॉप पर प्रजेंटेशन तक देना पड़ रहा है।

एसपीजी ने की टीम ने वंदे भारत ट्रेन को जांच के लिए कब्जे में लिया
प्लेटफॉर्म नंबर एक से वंदे भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसे लेकर बुधवार को वंदे भारत को प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर करीब तीन घंटे के आसपास खड़े रखा गया है। झंडी दिखाने वाले स्थान पर वंदे भारत को रोककर उसका ट्रायल किया गया। इस बीच मौके पर पहुंचे एसपीजी जवानों ने वंदे भारत को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पूरे वंदे भारत को डाग स्क्वायड टीम के साथ खंगाल डाला। इस बीच आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की तो उन्हें भी रोक दिया गया। करीब एक घंटे से अधिक पूरी ट्रेन की जांच की गई। इसके बाद सवा दो बजे के करीब ट्रेन को वाशिंग पिट के लिए रवाना किया गया।
-

एसपीजी ने मंच को किया खारिज, दूसरा बनेगा
एसपीजी की टीम जंक्शन पर पहुंचते ही सबसे पहले जर्मन हैंगर में बने मंच को देखा। सुरक्षा कारणों की वजह से मंच समझ में नहीं आया। इस पर उन्होंने काम करा रही संस्था को सुरक्षा के हिसाब से मंच बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बने पूरे मंच को हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद अब बृहस्पतिवार से उसी स्थान के महज कुछ दूरी पर हार्ड बोर्ड लगाकर दूसरे तरीके से मंच बनाया जाएगा।
विज्ञापन


कैब-वे की तरफ से आ सकते हैं प्रधानमंत्री
प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कैब-वे के रास्ते लाया जा सकता है। इसे देखते हुए कैब-वे की पूरी सड़क बना दी गई है। जहां-जहां गड्ढे थे, उसे पाट दिया गया है। साथ ही कैब-वे की तरफ रंगाई और पुताई करा दी गई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें