फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में विद्या परिषद की बैठक आज, नए पाठ्यक्रमों पर लगेगी मुहर

Thu, 13 Jun 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को विद्या परिषद की बैठक होगी। इसमें फार्मेसी, प्री-पीएचडी कोर्स वर्क, चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इस सत्र से 3 प्लस 1 स्नातक पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई होगी। इसे सभी संकायों ने पास कर दिया है। आगामी विद्या परिषद की बैठक में इसे अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। इसी सत्र से इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी का संचालन पूर्वांचल विकास बोर्ड वाले भवन में होगा। बैचलर इन फार्मेसी और डिप्लोमा इन फार्मेसी के पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके साथ ही इंजीनियरिंग विभाग में शुरू होने वाले तीन कोर्स और छह कॉलेजों में शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि विद्या परिषद में नए पाठ्यक्रमों के साथ ही संकायाें की हुई बैठक की संस्तुतियों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें