फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: कल से मथुरा-वृंदावन के लिए चलेगी रोडवेज की एसी बस, जानिए कितना लगेगा किराया

Sat, 15 Jul 2023 03:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

बस दोपहर 2:30 बजे वृंदावन के लिए रवाना होगी। बस रात 9:30 बजे लखनऊ के आलमबाग बस स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से रात 10 बजे चलकर बस अगले दिन सुबह पांच बजे आगरा और 5:30 बजे चलकर 6:30 बजे मथुरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
(सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से आगरा, मथुरा और वृंदावन की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। अब वे रोडवेज की लग्जरी अनुबंधित एसी बस से आगरा के रास्ते मथुरा और वृंदावन का सफर कर सकेंगे। रविवार से एक एसी बस चलाई जाएगी। बस का रूट और किराया निर्धारित कर लिया गया है।
विज्ञापन


परिवहन निगम गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने बताया कि रविवार को बस दोपहर 2:30 बजे वृंदावन के लिए रवाना होगी। बस रात 9:30 बजे लखनऊ के आलमबाग बस स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से रात 10 बजे चलकर बस अगले दिन सुबह पांच बजे आगरा और 5:30 बजे चलकर 6:30 बजे मथुरा पहुंचेगी। मथुरा से चलकर बस सुबह सात बजे वृंदावन पहुंच जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  कलयुग का आशिक: मोबाइल टॉवर पर चढ़कर बोला- मर जाऊंगा, मिट जाऊंगा गोरखपुर वालों; शादी उससे ही करुंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह दोपहर 12 बजे वृंदावन से चलकर बस 12:15 मथुरा, दोपहर दो बजे आगरा, रात 9:30 बजे लखनऊ और सुबह पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि अभी एक दिन छोड़कर इस बस का संचालन किया जाएगा। भविष्य में इस रूट पर एक और बस लगाई जाएगी। जिसके बाद वृंदावन के लिए प्रतिदिन बस मिलेगी।

गोरखपुर से बस का किराया
लखनऊ - 680 रुपये
आगरा - 1,443 रुपये
मथुरा - 1,554 रुपये
वृंदावन - 1,586 रुपये

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें