कुलपति व कुलसचिव पर हमला करने और कुलपति कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुछ शिक्षकों के संलिप्त होने का दावा किया था। उनको चिह्नित कर कार्रवाई करने की बात कही गई थी। इसके बाद से विश्वविद्यालय के शिक्षक एबीवीपी से दूरी बना लिए थे।
निर्मला पासवान ने ट्वीट कर कसा तंज
कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कुलपति व कुलसचिव पर हमला करने के आरोपी एबीवीपी कार्यकर्ताओं के जेल से छूटने व विश्वविद्यालय की दो वरिष्ठ शिक्षिकाओं की ओर से उनका अभिवादन करते वीडियो को ट्वीट कर तंज कसा है।