फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: रेट परीक्षा का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए सत्र 2023-24 की शोध पात्रता प्रवेश परीक्षा (रेट) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार की देर शाम परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। एक दिन में ही परिणाम घोषित होने पर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

गोविवि प्रशासन ने बताया है कि 10 अगस्त को दो पालियों में 34 विषयों के लिए रेट परीक्षा आयोजित हुई थी। रोल नंबर की कुछ पुनरावृत्ति थी, जिसे सुधारा गया और छात्रों को नॉमिनल रोल में उल्लिखित नंबर के आधार पर सूचित किया गया। गोविवि प्रशासन ने कहा है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली नहीं हुई है। एबीवीपी द्वारा लगाए सभी आरोप निराधार एवं गलत हैं। जिन छात्रों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं एवं विश्वविद्यालय से निष्कासित किया गया है, उन्हीं को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें