फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एबीवीपी ने दीवानी कचहरी में बांटे पंफलेट

Wed, 09 Aug 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं के विरुद्ध दिवानी कचहरी में पत्रक वितरण करते अखिल
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का मोर्चा जारी है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने दीवानी कचहरी में अधिवक्ताओं के बीच गोविवि में व्याप्त कथित अनियमितताओं के संबंध में पंफलेट बांटकर समर्थन मांगा।
विज्ञापन


संगठन के गोरक्ष प्रांत मंत्री सौरभ कुमार गौंड ने कहा कि गोविवि में व्याप्त अनियमितता, शुल्क वृद्धि तथा छात्रों के निष्कासन संबंधी आदेशों के विरुद्ध जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में छात्रशक्ति के समर्थन में दीवानी कचहरी में अधिवक्ताओं के मध्य पत्रक वितरण किया गया। पंफलेट के माध्यम से एबीवीपी ने कुलपति से पांच सवाल पूछे हैं। पूछा है कि सत्र 2021 की तुलना में वर्तमान सत्र में प्रवेशार्थियों की संख्या कम क्यों हुई? शोध आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या में 56 प्रतिशत की गिरावट के लिए कौन जिम्मेदार है? महिलाओं के साथ यौनाचार करने वालों पर क्या कार्रवाई हुई? एनईपी के नाम पर कॉलेजों से वसूले गए 15 हजार रुपये किस मद में गए? शुल्क वृद्धि पर भी सवाल किया गया है।

...
आज फिर एबीवीपी का प्रदर्शन
एबीवीपी की ओर से नौ अगस्त की सुबह 10 बजे से डीडीयू के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रांत मीडिया संयोजक अनुराग मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितता, शुल्क वृद्धि और छात्रों के निष्कासन के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें