गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन की बिल्डिंग में छात्रों के प्रवेश पर गार्ड द्वारा रोके ज
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में प्रवेश को लेकर मंगलवार को छात्रों एवं सुरक्षा गार्ड में नोकझोंक हो गई। आरोप है कि सुरक्षा गार्ड ने उनसे अभद्रता कर दी। छात्रों की शिकायत पर मुख्य नियंता ने सुरक्षा गार्ड का आश्वासन दिया। इसके बाद वह शांत हुए।
गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रशासनिक भवन में प्रवेश पर रोक लगा दिया है। मंगलवार की दोपहर में छात्र नेता प्रतीक तिवारी, मनीष ओझा और सत्यम गोस्वामी प्रशासनिक भवन के पूरब तरफ स्थित गेट पर पहुंचे। गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड सूर्य प्रकाश सिंह ने उनको अंदर जाने से रोक दिया। इस पर उनमें नोकझोंक शुरू हो गई। आरोप है कि सुरक्षा गार्ड ने छात्र सत्यम गोस्वामी से अभद्रता कर दी। इसके बाद वह हंगामा करने लगे। विवाद की सूचना पर मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। छात्र नेताओं की शिकायत पर उन्होंने सुरक्षा गार्ड पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वह शांत हुए।