फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आईएसओ प्रमाणन प्रशिक्षण में रहे अनुपस्थित तो कार्रवाई तय

Wed, 23 Aug 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम के भवन अपनी गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (क्यूएमएस) की वजह से भी चर्चा में खास हो जाएगी। नवीन भवन कार्यालय को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मानकों को बनाए रखने के लिए आईएसओ 9001:2015 मान्यता दिलाने की दिशा में ये प्रयास है। इसके प्रशिक्षण शिविर में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बुधवार की शाम को एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की है। कार्यशाला में नगर निगम के नवीन भवन में कार्यरत सभी लिपिकों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। अपर नगर आयुक्त ने चेताया कि प्रशिक्षण बैठक में अनुपस्थित रहने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यशाला में नवीन भवन में स्थित कार्यालयों के कामकाज को पारदर्शी एवं समयबद्ध करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें