फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बच्ची व जेवर लेकर महिला प्रेमी संग हुई फरार, पति बोला- मैं बर्बाद हो गया

Wed, 30 Nov 2022 11:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पति ने तहरीर में लिखा है कि वह पत्नी के साथ काफी दिनों से मुंबई में रहता था। इस दौरान पत्नी के अनैतिक संबंध रिहान खान से हो गए। वह मुंबई से पत्नी के साथ गांव आ गया। 22 नवंबर को उसकी अनुपस्थिति में पत्नी अपनी 6 वर्षीय बच्ची को लेकर चली गई। वह अपने साथ 10 लाख रुपये तथा हजारों के जेवर भी ले गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां झंगहा इलाके के एक गांव के युवक ने अपनी पत्नी पर छह साल की बच्ची व दस लाख रुपये और जेवरात लेकर चले जाने का आरोप लगाया है। पति की तहरीर पर मुंबई के भिमंडी निवासी रिहान खान के खिलाफ केस दर्ज कर झंगहा पुलिस जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पति ने तहरीर में लिखा है कि वह पत्नी के साथ काफी दिनों से मुंबई में रहता था। इस दौरान पत्नी के अनैतिक संबंध रिहान खान से हो गए। वह मुंबई से पत्नी के साथ गांव आ गया। 22 नवंबर को उसकी अनुपस्थिति में पत्नी अपनी 6 वर्षीय बच्ची को लेकर चली गई। वह अपने साथ 10 लाख रुपये तथा हजारों के जेवर भी ले गई है। मैं तो बर्बाद गया।

पति ने पुलिस को बताया कि रिहान खान उसकी पत्नी की हत्या या धर्म परिवर्तन करवा सकता है। इस संबंध में झंगहा थानाध्यक्ष गौरव कनौजिया ने बताया की मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें