फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से अवैध संबंध के शक में हत्या: दो भाइयों ने पकड़ा, पति ने रेता गला, शरीर पर मिले बर्बरता के 35 निशान

Fri, 13 Feb 2026 03:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

18 वर्षीय अभिषेक सिंह की हत्या का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी पति के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति पर अपनी पत्नी के साथ अभिषेक के अवैध संबंधों का शक था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
1 of 8
अभिषेक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
गीडा पुलिस ने नौसड़ निवासी अभिषेक सिंह (18) की हत्या के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी पति फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मृतक अभिषेक की फाइल फोटो और घर के बाहर जुटी महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी पति नौसड़ चौराहे पर फास्टफूड का ठेला चलाता है। आरोपी सगे भाई वहीं काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक वारदात वाले दिन सगे भाइयों ने अभिषेक के हाथ-पैर पकड़ लिए और आरोपी पति ने चाकू से गला रेतने के बाद कई वार करके उसे मार डाला।
विज्ञापन

3 of 8
बेटे की मौत पर रोते बिलखते पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहपुर के गीता वाटिका पानी की टंकी के पास आवास विकास कॉलोनी निवासी पवन कुमार और विजय के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

4 of 8
मृतक अभिषेक के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
35 जगह किए थे गंभीर वार
नौसड़, पेवनपुर गांव के निवासी अभिषेक सिंह की बीते छह फरवरी की रात हत्या कर दी गई थी। सात फरवरी को खून से लथपथ उसका शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि धारदार हथियार से 35 जगह गंभीर वार किए गए थे। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआती दिनों में यह हत्या रंजिश का मामला समझा जा रहा था। जांच आगे बढ़ी तो मामला अवैध संबंध के शक से जुड़ा मिला।
विज्ञापन

5 of 8
अभिषेक हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। प्रारंभिक फुटेज धुंधले होने और कोहरे के कारण आरोपियों की पहचान मुश्किल थी, लेकिन शराब की दुकान और आसपास के अन्य स्थानों के कैमरों की जांच से अहम सुराग हाथ लगे। 
विज्ञापन

6 of 8
अभिषेक हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की जांच में पता चला कि अभिषेक शाहपुर के गीता वाटिका पानी की टंकी के पास आवास विकास कॉलोनी निवासी पवन कुमार और उसके भाई विजय के साथ मुख्य आरोपी की बाइक से शराब खरीदने गया था। पुलिस ने जब दोनों भाइयों से पूछताछ की तो आरोपियों ने हत्या की वारदात कबूल की।
विज्ञापन

7 of 8
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शराब पार्टी में अभिषेक भी शामिल होता था
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मुख्य आरोपी नौसड़ चौराहे पर फास्टफूड का ठेला लगाता है। दोनों उसी की दुकान पर काम करते हैं। वे लोग अक्सर दुकान बंद करने के बाद एक साथ शराब पार्टी करते थे। उसमें अभिषेक भी शामिल होता था। 
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
मुख्य आरोपी के घर अभिषेक अक्सर जाता रहता था। शक के चलते मुख्य आरोपी ने अपने दोनों कर्मचारियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। अभिषेक को पार्टी के बहाने बाइक से पेवनपुर गांव ले जाकर साथ में शराब पिलाई। नशे की हालत में आरोपियों ने चाकू से गला रेता फिर कई वार किए। वारदात के बाद आरोपी मोबाइल फोन और अन्य सामान लेकर भाग गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें