गोरखपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त को गोरखपुर सहित पूर्वांचल जोन का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने खुशी जताई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री व कुशीनगर के पर्यवेक्षक डॉ. सैय्यद जमाल और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. रत्नेश ठाकुर भट्ट ने कहा कि छात्र और युवा राजनीति से निकलकर अभिषेक दत्त ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वह दिल्ली की राजनीति के उभरते हुए नेता हैं। उनके नेतृत्व में पूर्वांचल में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभिषेक दत्त पूर्वांचल में कांग्रेस की गतिविधियों को तेज करने के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।