फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखवाणी में आस्था और आदित्य पांडेय बने विजेता

विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह-2025 के तहत शुक्रवार को चित्रकला, योगासन, गोरखवाणी एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन


दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित गोरखवाणी (कनिष्ठ वर्ग) में एमपी बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस की कक्षा नौवीं की छात्रा आस्था प्रथम रहीं। श्री गोरक्षनाथ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अंकित चौबे द्वितीय और वहीं के प्रभात दूबे तृतीय रहे। एमपी इंटर कॉलेज में आयोजित गोरखवाणी (वरिष्ठ वर्ग) में श्री गोरक्षनाथ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आदित्य पांडेय प्रथम, एमपी बालिका इंटर कॉलेज की रौनक कुमारी द्वितीय और एमपी कन्या इंटर कॉलेज की तनु चौहान तृतीय रहीं।


प्रताप आश्रम गोलघर में आयोजित योगासन के कनिष्ठ वर्ग में स्व. किशोरी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिटौली, महराजगंज के शेरू प्रजापति प्रथम, राम नरायन लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की अनुष्का पांडेय द्वितीय व वहीं की आंचल चौधरी तृतीय रहीं। योगासन के वरिष्ठ वर्ग में एमपी इंटर कॉलेज के अभिनव मौर्या प्रथम, श्री गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ के अंकित चौबे द्वितीय, जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल के आदित्य त्रिपाठी तृतीय रहे।
विज्ञापन

एमपीएसपी के संस्थापक सप्ताह समारोह संचालन समिति के सदस्य डॉ. नितीश शुक्ल ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम परिषद की वेबसाइट www.mpspgkp.in पर देखे जा सकते हैं।

कबड्डी में ये टीमें रहीं विजेता
एमपी बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका कनिष्ठ वर्ग में दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज चौक बाजार महराजगंज विजेता एवं महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही। कबड्डी बालिका वरिष्ठ वर्ग में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय विजेता एवं महाराणा प्रताप महिला पीजी कॉलेज की टीम उपविजेता रही। महाराणा प्रताप पालिटेक्निक में आयोजित कबड्डी बालक कनिष्ठ वर्ग में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज विजेता व दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज चौक बाजार की टीम उपविजेता रही। कबड्डी बालक वरिष्ठ वर्ग में महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय जंगल कौड़िया विजेता एवं दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज उपविजेता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें