घर जाकर आधार संशोधन की सेवा जल्द शुरू होगी
गोरखपुर। संचार सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डाकिये अब घर-घर जाकर लोगों के आधार कार्ड में संशोधन भी कराएंगे। इसके लिए डाकियों को प्रशिक्षण देकर यह सेवा जल्द शुरू कर दी जाएगी। प्रवर डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने यह जानकारी दी। कहा कि सभी बैंकिंग सुविधाओं को इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक से लिया जा सकता है। मोहद्दीपुर स्थित होटल रेडिशन ब्लू में कस्टमर मीट में मुख्य अतिथि पोस्टमास्टर जनरल विनोद कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बताया गया कि वयस्कों के आधार कार्डों में मोबाइल नंबर अपडेट करने के साथ ही अन्य संशोधन भी घर बैठे किये जा सकेंगे। डाकिया जनरल इंश्योरेंस यानी वाहन, सुरक्षा आदि का बीमा भी करेंगे। इससे उपभोक्ताओं को घरों में ही सेवा का लाभ मिल सकेगा।