फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छेड़खानी के विरोध पर युवक ने गोली मारने की दी धमकी दी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र में एक गांव की अल्पसंख्यक समुदाय की युवती के साथ छेड़खानी और धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती ने बताया कि बुधवार को उसके ही गांव का युवक रास्ते में उसे रोककर मोबाइल नंबर मांगते हुए छेड़खानी करने लगा। विरोध पर युवक ने उसे और उसके परिवार को लात-घूसों से मारते हुए गोली मारने की धमकी दी और वहां से भाग गया। इसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी। थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। खजनी थाने के थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच थाने की महिला सब-इंस्पेक्टर प्रीति यादव को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें