फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण, दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। शादी का झांसा देकर एक युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि परिचित युवक इंद्रेश साहनी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और अपने कमरे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर मिलने के बाद पीपीगंज थाना पुलिस ने इंद्रेश साहनी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि विरोध पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर नौकायन के पास छोड़कर भाग गया। यह घटना लगभग 20 दिन पहले हुई थी। पीड़िता पीपीगंज थाना क्षेत्र की निवासी है, जबकि आरोपी खजनी थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव का रहने वाला है। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें