कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के भैंसला गांव में शनिवार रात चोरी करने घर में घुसे युवक को परिवार ने पकड़ लिया। अमन शाही के घर अचानक खटपट की आवाज सुनकर परिवार जग गया और युवक को दबोच लिया। परिवार ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान संतकबीरनगर के बेलहरकला थाना क्षेत्र निवासी तुलसी के रूप में की। पूछताछ में उसने चोरी का लैपटॉप पीछे खेत में छिपाया होने की जानकारी दी। पुलिस ने लैपटॉप भी बरामद कर लिया। थाना प्रभारी राकेश रोशन ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ चोरी की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। संवाद