फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मैच के पुराने विवाद में मनबढ़ों ने युवक को घेरकर पीटा

Thu, 09 Apr 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहपुर के राप्तीनगर चौराहे पर लात-घूंसों व बेल्ट से हमला, आठ नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


- फुटबॉल मैच के दौरान हुए विवाद की रंजिश में वारदात, गला दबाने और लूट का भी आरोप
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के राप्तीनगर चौराहे पर सोमवार शाम फुटबॉल मैच के पुराने विवाद को लेकर मनबढ़ युवकों ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीट दिया। हमलावरों ने लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने मंगलवार शाम इरशाद, मोहम्मद कैफ, सरोज, कैफ फिटनेस, साजिद बाबा, अरमान, गुलशन और मोजिब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, चिलुआताल क्षेत्र के फतेहपुर डिहवा निवासी मोहम्मद सज्जाद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जनवरी में उनके गांव में फुटबॉल मैच के दौरान नकहा क्षेत्र के कुछ युवकों ने हंगामा और तोड़फोड़ की थी। उसी विवाद को लेकर आरोपी लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार शाम करीब सात बजे सज्जाद कचहरी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी उनका पीछा करते हुए राप्तीनगर चौराहे पर पहुंच गए और उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली, धक्का देकर सड़क पर गिराया और लात-घूंसों व बेल्ट से मारपीट कर घायल कर दिया। एक आरोपी ने गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी और जेब से रुपये व जरूरी कागजात भी गायब कर दिए। इसके बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि इरशाद, मोहम्मद कैफ, सरोज, कैफ फिटनेस, साजिद बाबा, अरमान, गुलशन और मोजिब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें