फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन के विवाद में युवक की गला कसकर हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेत में बोआई के दौरान पटीदारों में मारपीट, गुलरिहा के फुलवरिया गांव की घटना
विज्ञापन

- चार नामजद समेत 11 के खिलाफ हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में शनिवार को जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में गेहूं की बोआई के दौरान दो पटीदारों के बीच हुए विवाद में युवक अभिषेक पांडेय की रस्सी से गला कसकर हत्या की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से युवक की जान बच सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने रामनवल मिश्रा, मनीष मिश्रा, संदीप मिश्रा, शालू मिश्रा और 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और हत्या की कोशिश की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, फुलवरिया गांव में पुस्तैनी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार दोपहर उत्सव मिश्रा (एडवोकेट) ट्रैक्टर लेकर अपने खेत में गेहूं की बोआई कराने पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के रामनवल मिश्रा, उनके बेटे मनीष मिश्रा और संदीप मिश्रा, बहू शालू मिश्रा तथा सात अज्ञात लोग खेत में पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने उत्सव मिश्रा के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान उत्सव मिश्रा के मित्र अभिषेक पांडेय बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें निशाना बना लिया। आरोप है कि मनीष और संदीप मिश्रा ने अभिषेक को जमीन पर पटक दिया और रस्सी से गला कसकर जान से मारने की कोशिश की। रस्सी कसने से अभिषेक तड़पने लगे। अभिषेक को बचाने के लिए अश्वनी, उत्सव और सौरभ मद्देशिया आगे आए तो आरोपियों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसी बीच ग्रामीण दौड़े तो अभिषेक को छोड़कर आरोपी पीछे हटे। सूचना मिलने पर गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें