फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बढ़नी टोला परसौना में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया। मंगलवार दोपहर हुए हमले में घायल राजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी सूर्या कन्नौजिया को बृहस्पतिवार को चिउटहा पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव का 17 वर्षीय राजन निषाद मंगलवार को घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान सूर्या कनौजिया पहुंचा और राजन पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में राजन के हाथ में गहरी चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और राजन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पीपीगंज पुलिस ने राजन निषाद की तहरीर पर आरोपी सूर्या कनौजिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को चिउटहा पुल के पास आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें