फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रंजिश में युवक पर हमला, मां-बहन को भी पीटा

Sun, 26 Apr 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के गौनर बिशुनपुरा (हरिजन बस्ती) में पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी मां और बहन को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी गुड्डी देवी ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बेटे विशाल के साथ गांव के ही ओंकार और संगम ने बिना किसी कारण गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। इसी दौरान पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही आरोपी भाग निकले।
महिला ने आरोप लगाया है कि देर रात करीब 10:30 बजे जब विशाल घर के बाहर निकला तो पहले से घात लगाए बैठे ओंकार, संगम और गीता ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचीं मां गुड्डी और बहन रविता को भी आरोपियों ने पीटा।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान ओंकार ने फावड़े के पिछले हिस्से से विशाल के सिर पर वार कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें