फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेटे का जन्मदिन मनाने को गढ़ी लूट की झूठी कहानी, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
लूट की झूठी सूचना देने वाला आरोपी सनोज निषाद पुलिस की गिरफ्त में। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
- 50 हजार रुपये लूट की फर्जी सूचना देकर पुलिस को किया था गुमराह
विज्ञापन

गुलरिहा इलाके का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलरिहा। लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले युवक सनोज निषाद को गुलरिहा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। जैनपुर टोला मोहम्मद बरवां से गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बेटे का जन्मदिन मनाने और निजी कर्ज चुकाने के लिए 50 हजार रुपये की लूट की फर्जी कहानी रची थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पूरी रकम भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जैनपुर निवासी सनोज निषाद अपने गांव के नरेश निषाद के यहां मुर्गी दाना सप्लाई का काम करता है। 11 दिसंबर को वह पल्सर बाइक से श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगबारी गांव में मुर्गी दाना पहुंचाने गया था। वहां से लौटते समय वसूली के 50 हजार रुपये नकद थे। सनोज ने जंगल हरपुर के दलदलहवा टोला के पास पहुंचने पर डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी कि अपाची बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे 50 हजार रुपये लूट लिए हैं। इसके बाद उसने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर भी यही आरोप दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने लूट की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल और आरोपी के बयान में कई विरोधाभास नजर आए, जिससे संदेह गहराने लगा। इसके बाद पुलिस ने सनोज निषाद से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने स्वीकार किया कि लूट की पूरी कहानी झूठी थी। आरोपी ने बताया कि उसके बेटे का 31 दिसंबर को जन्मदिन है, जिसे धूमधाम से मनाने के लिए रुपयों की जरूरत थी। इसके अलावा उस पर 23 हजार रुपये का कर्ज भी था।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना गंभीर अपराध है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें