फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीमार महिला के साथ दरिंदगी... चीख-पुकार सुन पड़ोसी ने घर की लगाई कुंडी; पड़ोसी की छत से कूदकर भागा आरोपी

Mon, 17 Mar 2025 03:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

यूपी से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने बीमारी महिला के साथ दरिंदगी की। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी ने घर के बाहर से कुंडी लगा दी। इस पर आरोपी पड़ोसी की छत से कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर में बीमारी महिला के घर में घुसकर मनबढ़ ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला का बेटा ने जब घर पहुंचा तो मनबढ़ मौका देख भाग निकला। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


उधर, घटना के सुबह एसपी विक्रांत वीर और सीओ दीपक शुक्ला ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपित युवक को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि (45) वर्षीय इसकी मां इन दिनों बीमारी के चलते परेशान है। 

उसका इलाज एक निजी हॉस्पिटल से चल रहा है। शनिवार की रात में वह घर पर अकेली सोई हुई थी। युवक बगल के अपने चाचा के घर उसके लिए भोजन लाने के लिए गया था। इसी बीच युवक की मां को घर पर अकेला देख एक मनबढ़ घुस गया। 
विज्ञापन


आरोपी ने बीमार महिला के साथ दुष्कर्म किया। चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति मौके पर पहुंचे और घटना का वीडियो बनाने के साथ बाहर से कुंडी लगा दी। 

छत के रास्ते भाग गया आरोपी
पड़ोसी ने इसकी जानकारी महिला के बेटे को दी। जब तक दौड़ कर युवक और अन्य परिजन घर पहुंचे तब तक मनबढ़ छत की रास्ते भाग निकला। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल टीजे सिंह ने रात में ही घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। 

 

कोतवाली पहुंचने के बाद महिला के गांव के आरोपी युवक प्रवीण यादव के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी, लेकिन सुबह तक पता नहीं चल सका। 

 
विज्ञापन

आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित
वहीं एसपी विक्रांत वीर और सीओ दीपक शुक्ला ने कोतवाल टीजे सिंह के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर किया। एसपी ने टीम गठित कर दी है। वहीं पकड़ने व पकड़वाने में मदद करने वालों को इनाम देने की भी घोषणा की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें