फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती नदी में जल भरने गया युवक...लगा नहाने, डूबा; नाविकों की मदद से तलाश

Mon, 09 Mar 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

दोपहर 12 बजे के करीब बरईपार गांव से काफी संख्या में युवक-युवतियां विष्णु महायज्ञ के लिए कलश में जल भरने के लिए करमैनी घाट स्थित राप्ती नदी पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के जयप्रकाश यादव नदी में जल भरने के बाद नहाने लगे। इसी बीच तैरते-तैरते वह अचानक गहरे पानी में चले गए और संतुलन खोने के कारण डूब गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बरईपार गांव में आयोजित विष्णु महायज्ञ के लिए कलश में पानी भरने के दौरान युवक जयप्रकाश यादव (35) नहाने के लगा और डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में नाविकों की मदद से उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर 12 बजे के करीब बरईपार गांव से काफी संख्या में युवक-युवतियां विष्णु महायज्ञ के लिए कलश में जल भरने के लिए करमैनी घाट स्थित राप्ती नदी पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के जयप्रकाश यादव नदी में जल भरने के बाद नहाने लगे।

इसी बीच तैरते-तैरते वह अचानक गहरे पानी में चले गए और संतुलन खोने के कारण डूब गए। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस चौकी को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय नाविकों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई।

नदी में शाम तक खोजबीन की गई, लेकिन जयप्रकाश का पता नहीं चल सका। शाम होने के चलते तलाश रोकनी पड़ी।
विज्ञापन

इधर, घटना की सूचना मिलते ही जयप्रकाश के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंच गए। बताया जा रहा है कि जयप्रकाश के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक छोटी बेटी है। बड़े बेटे की उम्र करीब 12 वर्ष है। घटना से महायज्ञ में शामिल लोग भी स्तब्ध हैं। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

इस संबंध में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। सोमवार को गोताखोरों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें