फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा बनने का टूटा सपना : अस्पताल में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत,परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप- हंगामा

Wed, 01 Apr 2026 12:31 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

परिजनों का आरोप है कि 31 मार्च को तय ऑपरेशन के तहत अभिषेक को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब 8:30 बजे डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया, लेकिन इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक खून बह गया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में युवक की मौत हो गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ क्षेत्र स्थित आनंदलोक हॉस्पिटल में बुधवार सुबह ऑपरेशन के बाद एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान पीपीगंज के भगवानपुर वार्ड नंबर 16 निवासी अभिषेक मद्धेशिया (25) के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक, उसे पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी और उसका इलाज आनंदलोक हॉस्पिटल में चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि 31 मार्च को तय ऑपरेशन के तहत अभिषेक को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब 8:30 बजे डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया, लेकिन इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक खून बह गया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई।

परिजनों के अनुसार, बुधवार भोर करीब 5:30 बजे अभिषेक की मौत हो गई। आरोप है कि डॉक्टरों ने उसकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और मौत के बाद अस्पताल से गायब हो गए।
विज्ञापन


हंगामे के बीच रोती-बिलखती महिलाएं
मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में कोहराम मच गया। परिजन हंगामा करने लगे, वहीं महिलाएं रो-रोकर बदहवास हो गईं।

दरोगा बनने का सपना टूटा
मृतक के पिता सुरेश मद्धेशिया ने बताया कि अभिषेक पढ़ाई में तेज था और इस साल उसने एसआई (दरोगा) की परीक्षा दी थी। परिवार को उसके चयन की उम्मीद थी। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से उनके बेटे की जान चली गई।

पहले से जताई थी आशंका
परिजनों का यह भी आरोप है कि ऑपरेशन से पहले अस्पताल के स्टाफ ने आशंका जताते हुए कहा था कि अभी हंस रहे हो, थोड़ी देर में रोना पड़ेगा, जिससे उन्हें शक है कि जानबूझकर लापरवाही की गई। हंगामे की सूचना पर गोरखनाथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें