फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ के लिए जान जोखिम में: जमीन विवाद में युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, 4 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा- ऐसे उतरा

Mon, 11 May 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में जमीन विवाद से परेशान एक युवक ने अनोखे तरीके से विरोध जताया। युवक शनिवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया और न्याय की मांग करने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब 4 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद एसडीएम और सीओ ने युवक को समझाया। अधिकारियों ने जमीन विवाद में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ।
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलघाट थाना क्षेत्र के यदवापुर गांव में जमीन के विवाद से परेशान गुड्डू मौर्य रविवार को एक बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर युवक के चढ़ने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को समझाकर नीचे उतारा। एसडीएम के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यदवापुर निवासी 34 वर्षीय गुड्डू मौर्य का अपने पटीदारों से जमीन को लेकर करीब 10 वर्षों से विवाद चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि वह कई बार तहसील दिवस और थाना दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुका है लेकिन मामले का समाधान नहीं हो सका। इसी बीच विपक्षियों की ओर से विवादित जमीन पर दीवार बनाकर अतिक्रमण किए जाने से वह आहत हो गया।

Trending Videos
विज्ञापन

रविवार सुबह गुड्डू मौर्य बेलघाट थाने से करीब 100 मीटर दूर स्थित बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संदीप यादव ने युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत कर उसे शांत कराने की कोशिश की। मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी खजनी को दी गई।

उपजिलाधिकारी ने युवक के भाई ब्रह्मानंद के माध्यम से बातचीत कर सोमवार को मौके पर पहुंचकर जांच और विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक टावर से नीचे उतर आया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों की सांसें थमी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें