फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिजली के खंभे पर चढ़कर हंगामा करने के आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र में बिजली के खंभे पर चढ़कर हंगामा करने के आरोपी सत्यम के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है। शनिवार को काफी देर तक चले हंगामे के बाद उसे काबू में किया गया था। पुलिस का कहना है कि सत्यम नशे का आदी है। आए दिन क्षेत्र में विवाद की स्थिति पैदा करता रहता है।
विज्ञापन

तिवारीपुर थानाप्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली निर्मला गुप्ता ने बताया कि करीब पांच साल की उम्र में वह सत्यम नाम के इस बच्चे को सड़क किनारे लावारिस हालत में देखकर घर ले आई थीं। मानवता के नाते उन्होंने उसका पालन-पोषण किया, लेकिन समय बीतने के साथ सत्यम नशे की लत का शिकार हो गया। पति की मौत के बाद स्थिति और बिगड़ गई।
निर्मला गुप्ता का कहना है कि सत्यम ने घर का कामकाज छोड़ दिया और नशे में आए बवाल करने लगा। घर में लड़कियां होने के कारण उन्होंने काफी समय पहले उसे घर से निकाल दिया था। इसके बावजूद वह बार-बार उनके घर पहुंचकर हंगामा करता है। आसपास के लोगों को भी परेशान करता है।
विज्ञापन

महिला ने यह भी स्पष्ट किया कि सत्यम का कोई पहचान पत्र उनके पास नहीं है। बताया कि कभी उसका आधार कार्ड नहीं बनवाया गया, क्योंकि उसके माता-पिता या असली घर के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। ऐसे में उसके दस्तावेज बनवाना संभव नहीं हो पाया।
शनिवार को दिन में युवक नशे की हालत में बिजली के पोल पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड कर्मियों ने उसे नीचे उतारा।
इस संबंध में सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि युवक ने काफी देर तक क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग की। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। सत्यम मजदूरी का काम करता है, लेकिन नशे की हालत में अक्सर निर्मला गुप्ता के घर जाकर बवाल करता है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो जाता है। यदि युवक भविष्य में दोबारा इस तरह की हरकत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसे शांतिभंग में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें