फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में युवक को चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते अमन यादव को जान से मारने की धमकी दी गई। अमन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते नौ नवंबर की दोपहर करीब 3:30 बजे वह अपनी मामी को मां के ससुराल से बाइक पर लेकर लौट रहा था। इसी दौरान वीरू, अरुण, जितेंद्र उर्फ लाली समेत एक अन्य ने दो बाइकों से उसका पीछा करने लगे। पीछा करता देख वह नर्सरी के पास भीड़भाड़ वाले स्थान पर रुक गया। तभी आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए। अमन ने बताया कि ये सभी उसके दोस्त की हत्या के मामले में संलिप्त रहे हैं और अब उसे भी मारने की योजना बना रहे हैं। थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें