फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: थावे से छपरा के बीच ट्रेन में बक्सा चढ़ाने का शक, 15 स्टेशनों के खंगाले सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोमतीनगर स्टेशन पर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस (15114) के स्लीपर कोच में बक्से में मिली महिला की लाश के मामले की जांच तेज हो गई है। तीन टीमों ने गोरखपुर से छपरा के बीच 15 छोटे-बड़े स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जांच के दौरान पता चला कि थावे से छपरा के बीच कई स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे निष्क्रिय हैं। इसलिए इन स्टेशनों पर ही बक्से को ट्रेन में चढ़ाने का शक गहरा गया है।
विज्ञापन


जीआरपी की टीम ने ट्रेन के स्लीपर कोच एस-वन में सवार सभी यात्रियों का डिटेल खंगालना शुरू कर दिया है। आरक्षण स्लिप से सभी के मोबाइल नंबर लिए गए हैं और अब एक-एक करके सबसे पूछताछ शुरू कर दी गई है। बक्से को रखते हुए किसी ने देखा है या नहीं, इस बारे में भी पूछताछ की जाएगी। वहीं ट्रेन जिन स्टेशनों से प्लेटफॉर्म से होकर गुजरी है, वहां के खानपान स्टॉल के वेंडरों, रेलकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।

गोरखपुर जंक्शन पर भी आरपीएफ ने सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। यहां अभी तक किसी संदिग्ध के चढ़ने और बक्सा चढ़ाने का मामला सामने नहीं आया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि ट्रेन रात 1:25 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आई। प्लेटफॉर्म तक आने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया। इसके अलावा गोरखपुर से चढ़े यात्रियों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर जीआरपी अनुज सिंह ने बताया कि गोरखपुर से छपरा तक सभी स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को देखा जा रहा है। इसके अलावा कोच में सवार यात्रियों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है।
शव मुस्लिम महिला के होने का अनुमान

प्लास्टिक में रखे शव के टुकड़ों के पास कुछ कपड़े भी मिले हैं और महिला के हाथ में कोई रक्षा सूत्र या धागा नहीं है। जीआरपी का अनुमान है कि शव मुस्लिम महिला का हो सकता है। जांच में इस बिंदु को भी शामिल किया गया है। साथ ही आरक्षण चार्ट से यह पता लगाया जा रहा है कि कोच में कितने मुस्लिम वर्ग के यात्री सवार थे। सभी से इस बारे में पूछताछ की जा सकती है। इसके अलावा यात्रियों के मोबाइल नंबर का भी रिकॉर्ड जांचने की तैयारी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें