फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला ने कर्मचारी पर लगाया छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज

Fri, 12 Dec 2025 02:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

इस मामले को लेकर जिला महिला अस्पताल के एसआईसी जय कुमार का कहना है कि महिला ने कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिला महिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड जांच कराने गई एक महिला ने जांच कक्ष में छेड़खानी, गाली-गलौज और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 11 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 9 बजे की है। पीड़िता दवा-इलाज के लिए जिला महिला चिकित्सालय गई थीं, जहां डॉक्टर ने उन्हें अल्ट्रासाउंड जांच कराने की सलाह दी। आरोप है कि जब वह अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचीं, तो संचालक अभिमन्यू गुप्ता (पुत्र फुलचन्द गुप्ता, निवासी गजपुर बाजार, थाना गगहा) ने अशोभनीय हरकतें शुरू कर दीं।

तहरीर के अनुसार, आरोपी ने महिला को पूरा कपड़ा उतारने के लिए कहा और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने पीड़िता को भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों से शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता ने मजबूर होकर थाना कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जिला महिला अस्पताल के एसआईसी ने बनाई जांच के लिए कमेटी
इस मामले को लेकर जिला महिला अस्पताल के एसआईसी जय कुमार का कहना है कि महिला ने कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। सभी उच्च अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है। कर्मचारी के दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लिया महिला का बयान
कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का बयान लिया गया है। आरोप की जांच के लिए पुलिस टीम अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। जांच कर साक्ष्य के आधार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें