फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीपीगंज चौकी से 50 कदम की दूरी पर महिला से लूट, सिर दीवार से भिड़ाकर छीना मोबाइल

Sat, 08 Nov 2025 05:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पीड़िता रहतुन अंसारी पीपीगंज लाइन पार इलाके में रहती हैं। कस्बे की एक शृंगार की दुकान में काम करती हैं। उन्होंने बताया कि रात में दुकान से घर लौटते समय जैसे ही वह अपने घर के पास की गली में पहुंचीं, तभी सामने से एक बाइक पर सवार दो युवक आए और अचानक रुक गए।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपीगंज पुलिस चौकी से मात्र 50 कदम की दूरी पर शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने महिला का सिर दीवार से भिड़ाकर उसका मोबाइल छीन लिया। बदमाशों के भागने के बाद पीड़िता शोर मचाते हुए सीधे चौकी पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

पीड़िता रहतुन अंसारी पीपीगंज लाइन पार इलाके में रहती हैं। कस्बे की एक शृंगार की दुकान में काम करती हैं। उन्होंने बताया कि रात में दुकान से घर लौटते समय जैसे ही वह अपने घर के पास की गली में पहुंचीं, तभी सामने से एक बाइक पर सवार दो युवक आए और अचानक रुक गए।

इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, पीछे बैठे युवक ने उनका सिर दीवार से भिड़ा दिया और हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकला। घटना स्थल चौकी से महज कुछ ही दूरी पर होने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। चौकी प्रभारी ने तुरंत इलाके की नाकेबंदी कराई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीपीगंज थाना थानाप्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें