फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भ में बेटी है, ससुराल वाले फिर मरवा देंगे-बचा लीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भ में बेटी है, ससुराल वाले फिर मरवा देंगे-बचा लीजिए
विज्ञापन

पुलिस को महिला ने दी तहरीर, पति पर दो बार पहले भी भ्रूण हत्या कराने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर (देवरिया)। मेरे पति और ससुराल वाले पुत्र की चाह में गर्भ में पल रही बेटी की हत्या कराने का दबाव बना रहे हैं, जबकि मैं उसे जन्म देना चाहती हूं। कृपया उसे बचा लीजिए। वे पहले भी दो बार कन्या भ्रूण हत्या करा चुके हैं। ऐसा आरोप लगाते हुए एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला माहीगंज गांव का है।
विज्ञापन

घर से भागकर रविवार को थाने पहुंची महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात मार्च 2019 को उसकी शादी माहीगंज के एक युवक से हुई। दस माह बाद उसने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद ससुराल वाले उसे कोसने लगे। बेटी होने पर पति भी ताने मारने लगा। बकौल महिला, वह दोबारा गर्भवती हुई तो पति और ससुराल वालों ने उसे बड़हलगंज के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर ले जाकर भ्रूण परीक्षण कराया। गर्भ में कन्या होने पर दबाव बनाकर भ्रूण हत्या करा दी गई। महिला का आरोप है कि दो माह बाद जब वह फिर गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने दूसरी बार गर्भस्थ शिशु की हत्या करा दी। अब वह तीसरी बार गर्भवती है। इस बार भी उसके गर्भ में कन्या है। ऐसे में पति और ससुराल के लोग गर्भपात कराने का दबाव बना रहे हैं। इंकार करने पर उसे मारा-पीटा जा रहा है, जबकि वह उसकी जान बचाना चाह रही है। इस बाबत कोतवाल अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि महिला को इलाज के लिए भेजा गया है। पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें