आरोप है कि युवक ने बाद में उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे महिला और उसके परिवार को भारी मानसिक पीड़ा एवं सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा।
पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।