फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खानिमपुर अंडरपास में ट्रेलर फंसने से लगा जाम, वाहनों की लगी लंबीं कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा। गोरखपुर-खजनी मार्ग पर बृहस्पतिवार को खानिमपुर में अंडरपास के नीचे एक ट्रेलर फंस जाने के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। इससे ठंड में यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शाम चार बजे के करीब जैतपुर की तरफ से एक ट्रक आया और टोल प्लाजा की तरफ से ट्रेलर भी आ गया। दोनों गाड़ियां अंडरपास में प्रवेश कर गईं। जगह कम होने के कारण फंस गईं। दोनों तरफ की गाड़ियों से जाम लग गया। बताते चलें कि, लखनऊ और देवरिया, वाराणसी की तरफ से आने जाने वाली गाड़ियां तेनुआ प्लाजा पर टोल देने से बचने के लिए अंडरपास के नीचे से जैतपुर, पिपरौली, बोक्टा होकर सहजनवां की तरफ और इसी रास्ते बाघागाड़ा होते हुए देवरिया, वाराणसी की तरफ निकल जाती हैं। इसी कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं। शाम पांच बजे तक जाम खत्म नहीं हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें