गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य के 14 पदों पर नियुक्ति के लिए 15 मार्च को लिखित परीक्षा होगी। इन पदों के लिए कुल 283 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा को लेकर डीडीयू प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
डीडीयू में चार विभागों में नियमित शिक्षकों के पांच और स्ववित्तपोषित के चार विभागों में संविदा के नौ पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। नियमित पाठ्यक्रमों में अर्थशास्त्र के लिए 79, इतिहास के लिए 100, मनोविज्ञान के लिए 47 और बॉटनी के लिए 35 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय में पारदर्शी, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। यह परीक्षा पूर्वाह्न 11 से 12 बजे तक आयोजित होगी। रविवार को ही शाम तक लिखित परीक्षा के परिणाम घाेषित किए जाने की तैयारी है। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।