तरकुलहा से मुंडल कार्यक्रम से टैंपो से लौट रहे थे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में तरकुलहा से मुंडन कार्यक्रम से शुक्रवार की शाम को छह बजे घर लौट रहे श्रद्धालुओं के टैंपो में चौरीचौरा के देवीपुर में पीछे से ट्रक ने ठोकर मार दिया। इससे टैंपो पलट गया। उसमें सवार आधा दर्जन महिला श्रद्धालु घायल हो गए। उनका सीएचसी चौरीचौरा में उपचार चल रहा है। चौरीचौरा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया निवासी होमगार्ड सूरज के नाती दिव्यांश (एक) पुत्र गौतम का मुंडन करने लिए परिवार के लोग टैंपो व कुछ लोग ट्राली-ट्रैक्टर से तरकुलहा देवी स्थान पर आए थे। मुंडन कार्यक्रम खत्म होने के बाद आधा दर्जन महिलाएं टैंपो में सवार होकर घर लौट रही थीं। तभी गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर देवीपुर में स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पीछे से देवरिया के तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टैंपो में ठोकर मार दिया। इससे टैंपो पलट गया। टैंपो में सवार पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया निवासी करमावती देवी (50) , गुजराती (60),जिलेबा (45) ,सरेखा देवी (40), लीलावती (48 ),रीता देवी (35) घायल हो गईं। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।