गोला थाना क्षेत्र के ग्राम दामोदरा बैकुंठपुर में मंगलवार सुबह 15 वर्षीय किशोर का शव किसान इंटर कॉलेज भूपगढ़ की छत पर रेलिंग में बने कुंडे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बेसहनी निवासी कृष्ण मुरारी यादव का बेटा पवन यादव (15) अपनी मां के साथ ननिहाल में रहता था। सोमवार पूर्वांह्न 11 वह गेहूं काटने के लिए मजदूर ढूंढने घर से निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की।