पूर्व ईडी सुरेखा किशोर के दो बेटों की नियुक्ति और सैलरी दिए जाने के प्रकरण की चल रही जांच
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के 12 डॉक्टर पूर्व ईडी से जुड़े प्रकरण में ऋषिकेश एम्स जाएंगे। इनके साथ एम्स गोरखपुर के 12 डाक्टर अधिवक्ता भी रहेंगे। एम्स प्रबंधन ने इसे लेकर चिकित्सकों को अनुमति भी दे दी है।
एम्स के वरिष्ठ अधिवक्ता वीएन शुक्ल एम्स ऋषिकेश में जांच टीम के सामने डाक्टरों के साथ उनके पक्षकर बन बैठेंगे और उनका कक्ष रखेंगे। बेटों को नौकरी देने के बाद घर बैठे तनख्वाह दिलाने के मामले में एम्स गोरखपुर से हटाई गईं तत्कालीन कार्यकारी निदेशक (ईडी) डॉ. सुरेखा किशोर के खिलाफ जांच में बयान देने के लिए डाक्टरों को 11 व 12 मार्च को बुलाया गया है। एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. अरूप मोहंती ने कहा कि वकील को साथ ले जाने की अनुमति मिल गई है।