चौरीचौरा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के ''''माई भारत'''' के तत्वावधान में 17 जुलाई को लखनऊ में राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें सरदारनगर विकास खंड के सामाजिक कार्यकर्ता सचिन गौरी वर्मा और उनकी सहयोगी पल्लवी जायसवाल गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल, श्रम व रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में चयन होने पर लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज, बसडीला के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने दोनों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय मंच पर गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करना जिले के लिए गौरव की बात है। ऐसे युवा समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।