फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश अलर्ट: 10 जुलाई से तेज होगी बारिश, 8 जुलाई को वज्रपात- आंधी का अलर्ट; उमस से मिलेगी राहत

Wed, 08 Jul 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि इससे पहले उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश तक पहुंचा है। इसी प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन
दिनभर आसमान में बादल तैरते रहे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर समेत पूर्वांचल में मंगलवार से मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आने लगा। दिनभर धूप और बादलों की लुकाछिपी चलती रही। कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हुई। 10 जुलाई से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून और सक्रिय होगा और भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास सक्रिय सुस्पष्ट निम्नदाब क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बढ़ गई हैं। अगले दो दिन तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। इसके बाद भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि इससे पहले उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश तक पहुंचा है। इसी प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ी हैं।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक कहीं-कहीं भारी बारिश होगी, जबकि मौसमी द्रोणी के उत्तर की ओर खिसकने के बाद पूर्वांचल में भी वर्षा की तीव्रता बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आठ जुलाई को गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ भारी बारिश की संभावना है।

सोमवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में 1.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। अधिकतम आर्द्रता 94 और न्यूनतम 70 प्रतिशत रहने से दिनभर उमस बनी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें