फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मैजिक में घुसा तेज रफ्तार ऑटो, महिला समेत पांच घायल

Thu, 21 May 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरीगंज थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, चालक के सिर में गंभीर चोट
विज्ञापन

सिकरीगंज। एक मैरिज हाॅल के सामने तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे खड़ी टाटा मैजिक में पीछे से जा भिड़ा। हादसे में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से सहजनवां की ओर जा रही टाटा मैजिक का डीजल खत्म हो गया था। इसके बाद चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर डीजल लेने चला गया। इसी दौरान सिकरीगंज चौराहे की तरफ जा रहा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर मैजिक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

हादसे में ऑटो चालक के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं बेलघाट थाना क्षेत्र के सोपाई गांव निवासी ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ऑटो में सवार तीन अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें